कृषि समाचारवायरल

Garlic Farming: लहसुन की खेती कब और कैसे करें? एक एकड़ खेती का जानें पूरा विश्लेषण

लहसुन की खेती कब और कैसे करें | Lahsun Ki Kheti Kab Aur Kaise Karen | Garlic Farming In India

Garlic Farming: लहसुन की खेती कब और कैसे करें? एक एकड़ खेती का जानें पूरा विश्लेषण

खेत तक, नई दिल्ली, किसान भाईयो फिलहाल खरीफ सीजन की खेती का सीजन चल रहा है। किसान धान, कपास, मूंगफली व मूंग बाजरा सहित अन्य फसलों के उत्पादन में जुटे हुए है। जैसे ही इन फसलों की हार्वेस्टिंग हो जाएगी तो किसान भाई आगामी रबी फसलों की बुआई में लग जाएंगे। ऐसे में हम आज के इस लेख में जानें की लहसुन की खेती कब और कैसे करें ताकि किसानों को अधिक से अधिक उत्पादन और लाभ मिल सके। किसान भाइयों अगर आप लहसुन की खेती करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए अंत तक बने रहे। ताकि आपको एक एकड़ लहसुन की खेती का पूरा विशलेषण आपको समझ में आ सके।

किसान भाईयो पिछले 2 से 3 साल की अवधि में लहसून की खेती के बारे में बात करें तो किसानों को मंडियों में लहसून का भाव न के बराबर मिला था। जिसके किसानो की आमदनी तो दूर की बात लागत भी पूरी नही हो पाई थी। लेकिन इस बार लहसून का अच्छा भाव मिलने का आसार है। लहसून के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।
किसान भाईयो आइये जानते है एक एकड़ खेती का पूर्ण विशलेषण?

1. लहसुन की बुआई का सही समय क्या है?
किसान भाईयो अगर आप लहसुन की खेती में अधिक मुनाफा कमाना चाहते है तो आपको लहसुन बुआई का सही समय का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। किसान भाइयों लहसुन के बीजों की बुआई रबी के सीजन में अक्टूबर व नवंबर के महीने में की जाती है। अक्टूबर का महीना लहसुन बीज बुआई का सही समय माना जाता है। इसलिए आप लहसुन की बुवाई अक्टूबर में ही करें।

2. लागत
किसान भाईयो लहसून की एक एकड़ की खेती में लगभग 150 किलोग्राम से लेकर 200 किलोग्राम तक बीज लगता है। बीज बुआई के समय लहसुन मंडियों में महंगा मिलता है इसलिए यह लगभग 12000 रूपये प्रति क्विंटल के आसपास मिल जाएगा। यानि की एक एकड़ में 24000 रूपये बीज का खर्चा आएगा।

किसान भाईयो बीज बुआई से पहले बीजों का उपचार करना बहुत जरूरी है। बीजों का उपचार किसान अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर करें जिससे खर्च लगभग 1600 रुपये के करीब आएगा। इसके साथ ही खेती को तैयार करने के लिए 4000 रुपये का खर्च आएगा।
किसान भाइयों लहसुन की खेती में गोबर की खाद डालना बहुत जरूरी है। अगर गोबर की खाद डालते है तो इसका खर्चा 3500 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से आएगा।
बेसल डोज-1600
रसायनिक खाद-2500
किसान भाईयो लहसून की खेती में दो बार निराई गुडाई करनी पड़ती है जिसका खर्चा आएगा 6000 रूपये। अगर इसमें स्प्रे की आवश्यकता पड़ी तो इसका 1500 रूपये के करीब खर्चा आएगा।
हार्वेस्टिंग का खर्चा 8000 रूपये
मंडी तक ले जाने का खर्चा 2000 रूपये तक आता है किसान भाईयों अगर इन सभी खर्चो को जोड़ा जाए तो एक एकड़ लहसून लगभग 52000 से 53000 रूपये के करीब पड़ता है।

3. उत्पादन
किसान भाइयो लहसून की खेती में अधिक उत्पादन लेना है तो बुआई करते समय बीज से बीज की दूरी 3 इंच के आसपास ही रखें। और एक एकड़ में खेती में 30 से 40 क्विंटल उत्पादन हो जाता है। किसान भाईयों आॅल ओवर एवरेज के हिसाब से देखा जाए तो 35 क्विंटल के आसपास हो जाता हैं।

4. आमदनी
किसान भाईयो पिछले दो साल के मंडी भाव के अनुसार देखा जाए तो लहसून का औसतन 6871 रूपये मानकर चलते है तो एक एकड़ लहसून की खेती में लगभग 250000 के आसपास हो जाती है।
नोट- किसान भाईयो कोई भी किसी भी प्रकार की खेती करने से पहले अपने नजदीकी कृषि विशेषज्ञ के राय लेकर करें और अपने विवेक से खेती करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button