मौसम की जानकारी

Kal Ka Mausam : यूपी समेत 14 राज्यों में IMD का ट्रिपल चेतावनी, रेड और यलो अलर्ट जारी, केदारनाथ यात्रा रुकी, स्कूल बंद।

IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जानें कौन-कौन से राज्य हैं प्रभावित और किस प्रकार से सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

Kal Ka Mausam: यूपी समेत 14 राज्यों में IMD का ट्रिपल चेतावनी, रेड और यलो अलर्ट जारी, केदारनाथ यात्रा रुकी, स्कूल बंद।

 

खेत तक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटे में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें कई राज्यों में रेड और यलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और जान-माल के खतरे की आशंका बढ़ गई है, जिस कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

मध्य भारत में कम दबाव का क्षेत्र: कहर मचाने को तैयार

मध्य भारत में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले 72 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, और राजस्थान में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में विशेषकर अधिक जलभराव और बाढ़ की संभावना है।

इसके अलावा, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, और उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राज्यअलर्ट स्तरखास क्षेत्र
उत्तर प्रदेशयलो अलर्टपश्चिमी और पूर्वी हिस्से
उत्तराखंडरेड अलर्टपहाड़ी इलाके, केदारनाथ
दिल्ली-एनसीआरयलो अलर्टसभी इलाकों
मध्य प्रदेशभारी बारिश का अलर्टदक्षिणी और पश्चिमी हिस्से
हरियाणा और राजस्थानभारी बारिश का अलर्टधौलपुर, जयपुर

भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। योगी सरकार ने आपातकालीन आदेश जारी करते हुए 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में IMD ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है।

25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 मध्य प्रदेश से यूपी और राजस्थान की ओर

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंच गया है। इसका असर राजस्थान के धौलपुर और आसपास के इलाकों में भी देखा जा रहा है। धौलपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण पार्वती बांध के गेट खोले गए हैं, जिससे आसपास के 50 गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

मानसून की वापसी अगले सप्ताह से संभव

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले सप्ताह से लौटना शुरू कर सकता है। IMD के अनुसार, 19 से 25 सितंबर के बीच देश से मानसून की वापसी संभव है, जिससे देशभर में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button