कृषि समाचारवायरल

धान की फसल में पाटा क्यों लगाया जाता है ? आइये जानते है कृषि विशेषज्ञों की राय

धान की फसल में पाटा क्यों लगाया जाता है ? आइये जानते है कृषि विशेषज्ञों की राय

खेत तक : 9 अगस्त, नई दिल्ली, किसान भाइयो फ़िलहाल धान रोपाई का सीजन चल रहा है ऐसे में कुछ किसानो ने धान रोपाई का कार्य पूरा कर लिया है लेकिन कुछ किसान धान रोपाई में लगे हुए है. जिसके चलते किसान धान की फसलो में अच्छी पैदावार लेने के लिए तरह तरह के उपाय और तकनीको का प्रयोग कर रहे है. किसान भाइयो आज के इस लेख में जानेगे की धान की फसल में पाटा क्यों लगाया जाता है और इससे धान की फसल को क्या लाभ मिलता है.

किसान भाइयो धान की फसल में पाटा लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है की आपकी फसल लगभग 15 से २० दिन की होनी चाहिए. इससे कम दिनों वाली फसलो में पाटा का प्रयोग ना करें अन्यथा फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है. किसान भाइयो पाटा आप लकड़ी या फिर लोहे की पाइप से बना सकते हो जबकि पाटा का वजन 15 से १७ किलो ग्राम तक होना चाहिए.

किसान भाइयो जैसा की आप सभी जानते ही है कि धान रोपाई के बाद फसलो को लगातार पानी दिया जाता है. फसल में लगातार पानी जमा होने के कारण खेत में काई आना शुरू हो जाता है. और इस काई की वजह से धान की फसलो को प्रोपर खाद-स्प्रे जड़ो तक नहीं पहुचती है जिसके वजह से धान की फसल सही तरीके से ग्रोथ नहीं कर पाती है और फसल कमजोर होना शुरू हो जाती है. किसान भाइयो खेत में पानी पर जमा हुई काई को हटाने के लिए पाटा का प्रयोग किया जाता है . इतना ही नहीं पाटा लगाने से धान की फसलो विभिन्न प्रकार लाभ मिलते है जो की इस प्रकार है –

1 कल्ले बढाने में मददगार : धान की फसलो में पाटा लगाने से धान की जड़े मजबूत होती और फल में कल्ले बढ़ने के आसार बन जाते है .

2 काई की लेयर को खत्म करता है : धान की फसल में पाटा लगाने से पानी पर जमा हुई काई की परत टूट जाती है और फसल को सही तरीके से हवा मिलने शुरू हो जाती है.

3 किट पतंगो के अंडो को नष्ट करता है: धान की फसल में काई जमने से किट पतंगे उस पर अपने अंडे देना शुरू कर देते ऐसे में पाटा लगाने से वह अंडे भी नष्ट हो जाते है.

यहाँ देखें धान में पाटा लगाने का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krishi helper (@krishihelpr)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button