कृषि समाचारवायरल

सितंबर महीने में कौन सी सब्जी की खेती करें? किसान 15 सितंबर तक इन सब्जियों की करें खेती, हो जाएंगे मालामाल

Which vegetable should be cultivated in the month of September?

सितंबर महीने में कौन सी सब्जी की खेती करें? किसान 15 सितंबर तक इन सब्जियों की करें खेती, हो जाएंगे मालामाल

खेत तक, नई दिल्ली, किसान भाईयो अगर आप सब्जी की खेती करना चाहते है तो आपके लिए सितंबर महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने में आप सब्जी की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा सकते है। क्योंकि सितंबर महीना मौसम के अनुकूल रहता है बारिश के साथ साथ इसमें न तो अधिक गर्मी होती न ही ज्यादा ठंड का ज्यादा प्रभाव होता है। इसलिए आप सितंबर महीने में ही खेती करें ताकि किसानों को सब्जी की खेती में अधिक से लाभ मिल सके।

किसान भाईयो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएगे जिसे आप सितंबर महीने में बुआई कर मोटी कमाई कर सकते है। किसान भाईयो ये ऐसी सब्जिया है जिनका भाव अच्छा मिलता है और एक एकड़ में आप 2 से 4 लाख रूपये तक की कमाई कर सकते है। तो आइये जानते है कि मात्र 2 से 3 महीने के अंतराल में ऐसी कौन सी सब्जी है जो बढ़िया कमाई दे सकती है।
1 प्याज की खेती
किसान भाइयों प्याज की खेती हम सितंबर महीने में आसानी से कर सकते हैं। अगर आप 15 सितंबर से प्याज की बुआई करते है तो आपको अच्छा खासा भाव मिल सकता है। क्योंकि इस समय लगाया गया प्याज ही आगे जाकर मंडियों में मिलने वाला है।
2. लहसुन की खेती
किसान भाइयों लहसुन की खेती किसानों को अधिक मुनाफा देने वाली खेती है। लहसुन को भी आप सितंबर महीने में ही लगाए। लहसुन के बाजार भाव इस शानदार है। आगे भी इसके अच्छे भाव मिलने वाले है।
3. आलू की खेती
किसान भाइयों आलू की खेती से भी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसके भाव भी दिन प्रतिदिन बढ रहे है। आप सितंबर महीने में अगेती आलू लगाकर मुनाफा कमा सकते है। अगेते आलू यानी कच्चे आलू की खेती लगभग 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
4. गाजर की खेती
किसान भाइयों गाजर की खेती 15 अगस्त से शुरू हो जाती है लेकिन इस बार क्या हुआ कि किसानों ने गाजर की अगेती बुवाई तो कर दी। लेकिन अधिक बरसात होने के कारण किसानों को कामयाबी नहीं मिल पाई है। लेकिन अब आप 15 सितंबर से पहले पहले गाजर की बुवाई कर सकते है।
5. हरी मटर की खेती
किसान भाइयों हरी मटर की खेती से आप बढ़िया कमाई जरिया खोज सकते हैं। क्योंकि हर बार मटर भाव मंडियों अच्छे मिलते है। किसान भाइयों मटर की खेती में 25 से 30 डिग्री का टेंपरेचर का होना बहुत जरूरी है अगर उसके ऊपर होता है तो आप मटर की खेती न करें। मटर की खेती में अधिकतम पीले पन की दिक्कत आती है। इसका समाधान करना बहुत जरूरी है।
6. फूल गोभी की खेती
किसान भाइयों फूलगोभी की खेती जून-जुलाई व अगस्त के महीने में भी की जाती है लेकिन उस समय गर्मी अधिक होने की वजह से गोभी की फसल ग्रोथ नहीं कर पाती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। जिन किसान ने जुलाई-अगस्त में गोभी की बुवाई की है वह किसान फिलहाल काफि परेशान है। इसलिए आप गोभी की खेती 15 सितंबतर से पहले पहले कर सकते है। इसका बाजार भाव भी अच्छा मिलने वाला है।
नोट- किसान भाइयों सब्जी की खेती करने पहले आपको अपने खेत को अच्छे से तैयार करना है। खेत को तैयार करके ही सब्जी की बुवाई करें। दूसरा कोई भी सब्जी की खेती करने से पहले आपके पास अच्छी और टोप वैरायटी का बीज होना चाहिए। अच्छी गुणवत्ता वाली ही वैरायटी का चयन करें ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की बीमारी व रोगों का सामना न करना पडे़। किसान भाइयों जब भी आप किसी भी फसल की खेती करना चाहते है तो आपको उस खेती के बारे  में संपूर्ण ज्ञान का होना जरूरी है। जब फसल में कोई रोग दस्तक देता है तो उसकी तुरंत प्रभाव से पहचान कर समाधान होना चाहिए। अगर आप प्रॉपर जानकारी के साथ खेती करते है तो, दावा है कि आप सब्जी की खेती में अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button