कृषि समाचारवायरल

धान की फसल में नमक का छिड़काव करें या नहीं ? जानें क्या कहते है कृषि वैज्ञानिक ? 

धान की फसल में नमक का छिड़काव करें या नहीं ? जानें क्या कहते है कृषि वैज्ञानिक ?

Khet Tak : 8 August, किसान भाइयो जैसा की आप सभी भली भांति जानते है की इस बार धान की रोपाई करते समय किसानो को काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। एक तरफ किसान धान की रोपाई समय पर करना चाहता था, समय पर रोपाई करना मतलब चमचमाती गर्मी में धान लगाना। जिन किसानो ने अगेती धान की रोपाई की थी उन किसानो की फसल कमजोर पड़ पड़ने लग गई है। अत्यधिक गर्मी के पड़ने के कारण किसानो के धान पीले होकर खत्म हो रहे है तो कहीं किसान दोबारा धान रोपाई का मन बना रहे है तो कही धान ग्रोथ नहीं कर रहे है। किसान धान की फसल में ताकत बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीक और तरह तरह प्रयोग अमल में ला रहे है। जिसके कारण किसानो का जरूरत से ही ज्यादा खर्चा बढ़ रहा है।

ऐसे में कुछ किसानो ने खेत तक से पूछा की क्या किसान धान की फसल में नमक का छिडकाव कर सकते है। तो आज का यह लेख उन किसानो के लिए है जिन किसानो ने नमक का छिडकाव करने का प्रयास किया है या फिर करना चाहते है। तो आइये जानते है इसके बारे में हमारे कृषि वैज्ञानिक क्या कहते है ?

धान की रोपाई के बाद किसानों के लिए पहला चरण पूरा हो गया है। अब खेतों में धान की देखभाल और फसल की वृद्धि की प्रक्रिया शुरू होती है। इस दौरान फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करना होता है। कुछ किसान फसल को रोग एवं कीट से बचाने के लिए खेतों में नमक का छिड़काव करते हैं। परंतु क्या यह वास्तव में लाभदायक है या इसके नुकसान भी हैं? आइए, कृषि विशेषज्ञ शिवशंकर वर्मा से जानते हैं।

कृषि के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी कृषि शिवशंकर वर्मा (बीएससी एजी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद) ने बताया कि किसान अपनी धान की फसल को कीट एवं रोग से बचाव के साथ ही अधिक उपज प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। धान की फसल में नमक का छिड़काव करने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। उन्होंने बताया की नमक के छिडकाव से किसानो लाभ भी मिलता है और नुकसान भी होता है । तो आइये जानते है वो कैसे ?

शिव शंकर वर्मा ने बताया कि धान की फसल में नमक का छिड़काव करने से फसल में लगने वाले जड़ गलन, खैरा रोग से बचाव होता है और खेत में नमी बनी रहती है। धान की फसल के लिए पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है और नमक इसमें सहायक होता है। जड़ गलन और खैरा रोग से बचाव मिट्टी बंजर हो सकती है, फसल में नमी बनाए रखना मिट्टी का pH मान बढ़ सकता है, लवणीय तत्वों की मात्रा में बढ़ोत्तरी

खेतों में नमक का छिड़काव करने से रोग से फसल का बचाव तो होता है, परंतु लगातार इसका छिड़काव करने से खेत की मिट्टी बंजर होने लगती है। इसका सीधा प्रभाव फसल उत्पादन पर पड़ता है। अधिक मात्रा में नमक का प्रयोग करने पर खेत की मिट्टी का pH मान बढ़ जाता है और भूमि में लवणीय तत्वों की मात्रा में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है।

इसीलिए जरूरी है कि फसल में किसी भी कीटनाशक एवं रसायन का प्रयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कृषि विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही उचित मात्रा में इन सभी चीजों का प्रयोग करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button