ब्रेकिंग न्यूज़

करवा चौथ 2024: जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, और आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद

करवा चौथ 2024 की तिथि, मुहूर्त और शहरवार चंद्रमा के उदय का समय। जानें कब है करवा चौथ, और किस समय होगा पूजा का शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ कब? जानें तिथि, मुहूर्त, आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद

करवा चौथ का पर्व सुहागन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। यह पर्व पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत तोड़ती हैं। इस साल करवा चौथ 2024 में 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण पर्व से जुड़ी सभी जानकारियां—तिथि, पूजा का मुहूर्त, और आपके शहर में चांद कितने बजे दिखेगा।

करवा चौथ 2024 की तिथि और मुहूर्त

करवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 20 अक्टूबर, रविवार को पड़ रही है। महिलाएं इस दिन अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त करती हैं। इस दिन करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, और गणेश जी की पूजा की जाती है।

कब है करवा चौथ ?
चतुर्थी तिथि का प्रारंभ –
 20 अक्टूबर, सुबह रविवार 6 बजकर 46 मिनट से
चतुर्थी तिथि का समापन – 21 अक्टूबर, सोमवार सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक
करवा चौथ का पर्व इसलिए 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा।

करवा चौथा मुहूर्त
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक है। इसके लिए आपको केवल 1 घंटा 16 मिनट का समय मिलेगा।

करवा चौथ पर शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद
दिल्ली – 7 बजकर 56 मिनट
आगरा – 7 बजकर 55 मिनट
देहरादून – 7 बजकर 46 मिनट
धर्मशाला – 7 बजकर 47 मिनट
पंचकूला – 7 बजकर 50 मिनट
पटना – 7 बजकर 30 मिनट
प्रयागराज – 7 बजकर 44 मिनट
फरीदाबाद – 7 बजकर 55 मिनट
बरेली – 7 बजकर 46 मिनट
मथुरा – 7 बजकर 56 मिनट
मेरठ – 7 बजकर 51 मिनट
मुंबई – 7 बजकर 44 मिनट
वाराणसी – 7 बजकर 39 मिनट
शिमला – 7 बजकर 47 मिनट
हरिद्वार – 7 बजकर 47 मिनट
हिसार – 7 बजकर 59 मिनट
इंद्रौर – 8 बजकर 16 मिनट
उज्जैन – 8 बजकर 15 मिनट
कपूरथला – 7 बजकर 54 मिनट
कानपुर – 7 बजकर 47 मिनट
कुल्लू – 7 बजकर 45 मिनट
कुरुक्षेत्र – 7 बजकर 52 मिनट
गाजियाबाद – 9 बजकर 8 मिनट
ग्वालियर – 7 बजकर 57 मिनट
गुरुग्राम – 7 बजकर 56 मिनट
जयपुर – 8 बजकर 5 मिनट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button