कृषि समाचारवायरल

आवारा पशुओं का झन्झट खत्म ! लहसुन और छाछ का घोल है आवारा पशुओं का रामबाण, फसल बचाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके

आवारा पशुओं का झन्झट खत्म ! लहसुन और छाछ का घोल है आवारा पशुओं का रामबाण, फसल बचाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके

खेत तक, नई दिल्ली, किसान भाईयो जैसा कि आप सभी जानते है कि एक किसान अपनी फसल को पकाने के लिए दिन रात, सर्दी गर्मी में कड़ी से कड़ी महनत करता है। किसान अपनी महनत और लगन से हजारों रूपये खर्च करके फसल को तैयार करता है। लेकिन पक्की पकाई फसल आवारा पशुओं की वजह से नष्ट हो जाए तो या फिर खराब हो जाए तो उस किसान को गहरा सदमा लगता है। आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए किसान हजारों रूपये खर्च कर तरह तरह से प्रयास करता है लेकिन फिर भी किसानों के लिए यह आवारा पशु सिर का दर्द बने हुए है। किसान भाईयो अब आपको इस बारे में अब घबराने की कोई आवश्यकता नही है। क्योंकि आज हम आपके ऐसे नुस्खो के बारे में बताएंगे जिससे आवारा पशु आपके खेतों के आसपास ही नही भटकेंगे।

किसान भाइयो उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, और पंजाब सहित कई राज्यों में किसान आवारा पशुओं की वजह से फसल को होने वाले नुकसान से परेशान हैं। नीलगाय, जंगली सूअर, और अन्य आवारा जानवर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसलों को बर्बाद कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। हालांकि किसान कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन अक्सर वे पूरी तरह से प्रभावी नहीं होते। यहां हम आपको कुछ देसी और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने खेतों को इन आवारा पशुओं से बचा सकते हैं।

1. लहसुन और छाछ का घोल

नीलगाय और अन्य आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए लहसुन और छाछ का घोल एक बेहतरीन देसी उपाय है। इसके लिए लहसुन को पीसकर छाछ में मिलाएं और इस मिश्रण को खेत के चारों ओर छिड़काव करें। इसकी गंध से नीलगाय और अन्य जंगली जानवर दूर रहते हैं, जिससे आपकी फसल सुरक्षित रहती है।

2. रंगीन झिल्लियां और लाइट

फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेतों में रंगीन झिल्लियां और लाइट लगाने का तरीका भी काफी कारगर साबित होता है। यह तकनीक न केवल जानवरों को खेत के पास आने से रोकती है, बल्कि उन्हें भ्रमित भी करती है, जिससे वे आपकी फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

3. पवन चक्की का उपयोग

एक और बेहतरीन उपाय है खेत के किनारों पर पवन चक्की लगाना। इसे एक लकड़ी के खंभे से बांध दें। जब हवा चलती है तो पवन चक्की का पंखा घूमता है और घंटी की तेज आवाज होती है। इस आवाज से नीलगाय और अन्य जंगली जानवर डरकर खेत के आस-पास नहीं भटकते।

4. गोबर के उपले का धुआं

शाम के समय गोबर के उपले जलाकर खेत के चारों ओर धुआं करने से भी आवारा पशु खेत के पास नहीं आते। यह एक पुराना और प्रभावी उपाय है, जो किसान पीढ़ियों से अपनाते आ रहे हैं। धुएं की गंध और धुंध से जानवर दूर रहते हैं और आपकी फसल सुरक्षित रहती है।

5. तेज रोशनी वाली लाइट या टॉर्च
रात के समय आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए आप खेत के किनारे एक तेज रोशनी वाली लाइट या टॉर्च लगाकर रख सकते हैं। यह लाइट पशुओं को डराने और खेत से दूर रखने में मदद करती है। खेत में रोशनी रहने से जानवर वहां आने से कतराते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button