मौसम की जानकारी

Weather 22 September: IMD ने जारी किया 22 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान, दिल्ली से बिहार तक जानें सभी राज्यों का क्या रहेगा मौसम का हाल

IMD ने 22 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें।

Weather 22 September: IMD ने जारी किया 22 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान, दिल्ली से बिहार तक जानें सभी राज्यों का क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather 22 September: खेत तक, न्यू दिल्ली, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 सितंबर 2024 के लिए पूरे देश के प्रमुख हिस्सों में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में बारिश होगी और कहां का मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 22 सितंबर को हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिमी रहेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी है। दिल्ली के लोगों को 24 घंटे के भीतर तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। यह स्थिति अगले सप्ताह तक बनी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 22 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी जैसे दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 सितंबर से राज्य में फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है।

मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश के 9 जिलों में 22 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर, खरगोन, डिंडोरी और छिंदवाड़ा शामिल हैं। 24 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो सकता है।

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड की शुरुआत का संकेत मिलेगा। सर्दी का आगमन जल्द ही राज्य में देखने को मिल सकता है।

बिहार का मौसम
बिहार में 22 सितंबर को अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 और 27 सितंबर को पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण और पूर्वी चंपारण में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

अन्य राज्य: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वालों को भारी वर्षा के कारण होने वाली असुविधाओं के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button