वायरल

Haryana Election 2024 : भाजपा को झटका! जिला सचिव सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Haryana Election 2024 : भाजपा को झटका: जिला सचिव सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Khet Tak:  सिरसा, 22 सितंबर। सिरसा जिले में भाजपा की स्थिति दिनोंदिन कमजोर हो रही है। आए दिन कोई न कोई नेता पार्टी को छोड़ रहा है। अब भाजपा के जिला सचिव एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट सहित कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफा में उन्होंने निजी कारणों से पार्टी छोडऩे की वजह बताई है।

एडवोकेट चहल के साथ ही बड़ागुढ़ा मंडल महामंत्री एवं पूर्व वाइस चेयरमैन सरदार बलकौर सिंह चहल, पूर्व सरपंच अनूप सहरावत बप्पा हलका कालांवाली, खजान चंद नंबरदार, राजकरण सिंह एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह दोदर, हरबंस लाल कंबोज पूर्व सदस्य किसान मोर्चा, महेंद्रपाल कंबोज हलका रानिया, सूरजीत सिंह, जगतार सिंह बराड़ हलका सिरसा, जगसीर सिंह हलका ऐलनाबाद ने भी पार्टी छोड़ दी है। इन सभी ने कहा कि वे आगे की राजनीति किस पार्टी में रहकर करेंगे, इसका निर्णय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके लिया जाएगा।

कंवरजीत सिंह चहल ने कहा कि भाजपा अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। उन्होंने पार्टी संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। वे वर्ष 2016 से 2019 तक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। जिला परिषद का चुनाव लड़ा था। बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में भी उन्होंने काम किया है तथा किसानों व आम लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम किया है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रानिया सीट से भाजपा की टिकट के लिए आवेदन भी किया था क्योंकि उनका गांव मल्लेवाला रानिया हलके में आता है। साथ ही रानिया हलके के गांव खुईया नेपालपुर में उनकी कृषि भूमि है। इसलिए उक्त दोनों गांवों के अलावा पूरे रानिया हलके में उनका प्रभाव है। उनके पार्टी छोडऩे से निश्चित रूप से भाजपा को राजनीतिक रूप से नुकसान होगा।

2019 के चुनाव में ऐलनाबाद हलके के प्रभारी रहे हैं तथा लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचार रथ के जिला संयोजक के रूप में काम किया था, लेकिन अब पार्टी में पहले जैसी बात नहीं रही। इस वजह से उन्होंने व उनके साथियों ने पार्टी छोड़ दी है। आगे का निर्णय कार्यकर्ताओं से राय करके लिया जाएगा।

Sandeep Verma

नमस्ते, मैं संदीप कुमार । मैं 10 साल से लगातार पत्रकारिता कर रहा हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेत तक जुड़ी हर खबरें बताने का प्रयास करूँगा । मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर तकनीक और योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकें। ताजा खबरों के लिए आप खेत तक के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button