कृषि समाचारवायरल

गन्ने की खेती में कैंची बंधाई कैसे करें? कैंची बंधाई करना क्यों है जरूरी, जानें कृषि विशेषज्ञों की राय

गन्ने की खेती में कैंची बंधाई कैसे करें? कैंची बंधाई करना क्यों है जरूरी, जानें कृषि विशेषज्ञों की राय

खेत तक, नई दिल्ली, किसान भाईयो गन्ने की खेती में ज्यादातर अड़चने तब आती है जब अत्यधिक बारिश हो जाती है या आंधी-तुफान आ जाता है। उस समय किसानों की ंिचंताए बढ जाती है। क्योंकि बारिश अधिक होने से खेतों में पानी जमा हो जाता है जिससे फसल गिरने का खतरा बन जाता है या फिर पीलापन आना शुरू हो जाता है। जिससे गन्ने की फसन धिरे धिरे नष्ट होना शुरू हो जाती है। अगर गन्ने की फसल की बंधाई नही की हुई है तो तेज आधी आने से यह फसल टुट कर नीचे गिर जाती है।
किसान भाईयो गन्ने की खेती में सबसे ज्यादा खतरा सितंबर महीने में होता है। क्योंकि इस महीने में सबसे अधिक बारिश होती है। सितंबर महीने में किसानों चैकना होना जरूरी है। इसके साथ ही गन्ने की फसलों की समय पर बंधाई करना भी जरूरी है ताकि बारिश के मौसम में गन्ने की फसल को किट-पंतगे व गिरने से बचाया जा सके।
कैंची बंधाई कैसे करें?

इसकी जानकारी देते हुए डाॅ. संजीव पाठक ने बताया कि किसान भाईयों को जुलाई महीने में ही पहली बंधाई का काम शुरू कर देना चाहिए। दूसरी बंधाई अगस्त महीने में करनी चाहिए वहीं गन्ने की खेती में तीसरी बंधाई सितंबर महीने में करनी चाहिए। ऐसा करने से किसानों को तेज बारिश व आंधी से कोई परेसानी नही होगी।

डाॅ. पाठक ने बताया कि गन्ने की खेती में तीसरी बंधाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह बंधाई कैंची की तरह होती है। कैंची बंधाई गन्ने की खेती के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे गन्ने की फसल मजबूती के साथ सीधा खड़ी रहती है।

गन्ने की बंधाई करने का तरीका क्या है?
इसकी जानकारी देते हुए डाॅ. पाठक ने बताया कि जब गन्ने की फसल 4 से 5 फीट की लंबाई तक हो जाए तो उसमें 1 से 2 फीट तक गन्ने की सूखी पत्तियों को एक साथ बांध देना चाहिए एक महीने के बाद जब अगस्त का महीना आता है उस समय लगभग 50 से 60 सेंटीमीटर की उंचाई तक सूखी पत्तियों को बांध दें। उसके बाद सितंबर महीने में कैंची बंधाई करना शुरू कर दें।

कैंची बंधाई कैसे करें?
डाॅ. संजीव पाठक ने बताया कि कैंची बंधाई का कार्य किसान भाई अवश्य करें। कैंची बंधाई एक लाइन की दो थान और दूसरी लाइन के एक थान को मिलाकर कैंची बना लें और उसकी बंधाई कर दें। फिर दूसरी लाइन के दो और पहली लाइन के एक थान को मिलाकर एक जगह बांध देंण् ऐसा करने से गन्ना गिरने से बच जाता हैण् किसान गन्ने की सूखी पत्तियों या 1 मीटर लंबी रस्सी से थान को बांध देंण् जिसमें किसानों को मामूली सा खर्च करना होगाण् 1 मीटर रस्सी की कीमत करीब 2 रुपए तक रहती हैण्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button